ब्रेकिंग न्यूज़: भू माफियाओं के द्वारा भूमि स्वामी की भूमि पर कब्जा करने की साजिश
अवैध कब्जे की शिकायत पर कलेक्टर-एसपी द्वारा कार्यवाही नहीं
( कटनी )
भूमि स्वामी कुलदीप नामदेव व गुड्डा जायसवाल वगैरह के द्वारा बताया गया कि उन्होने छोटा कैलवारा के उसपार इंदिरा गांधी वार्ड में स्थित सूफी संत नगर के पास भूमि स्वामी गया प्रसाद कुशवाहा से जमीन क्रय किया था। कुछ लोग इस जमीन में कब्जा करना चाहते हैं।
पिछले कई दिनों से हमारी भूमि में कुछ ठेकेदारों भू – माफिया के द्वारा हमारी क्रय की गई भूमि जिसका खसरा नंबर 215/14 न 216/14, 217/ 14 रखवा 0.1 सौ 25 हेक्टर में से 1100 वर्ग फुट एवं 1500वर्ग फुट दोनों के अलावा अन्य भी उक्तभूमि को दिनांक 18/10/2016 में गया प्रसाद कुशवाहा से उक्त भूमि को क्रय किया गया था एवं नामांतरण भी तहसील कार्यालय में लगाया गया था, जिसमें तहसीलदार के द्वारा नामांतरण कर पटवारी अभिलेख में दर्ज करने की आदेश भी दिया गया। उसी बीच अर्जुन पटेल ,गजेंद्र पटेल ,राम किशोर पटेल के द्वारा आपत्ति लगाई गई थी जिनके पास दस्तावेज न होने की वजह से आपत्ति खारिज कर नामान्तरण की कार्रवाई की गई थी। उक्त भूमि का नामांतरण के अतिरिक्त डायवर्सन भी राजस्व विभाग से कराया गया था।
इस सब के बावजूद कुछ दिनों पूर्व दिनांक 19 जून 2020 को सीमांकन की कार्रवाई की गई थी जिसमें पटवारी गौतम, आर आई खमरिया, कोटवार ,क्रेता गण एवं चौहद्दी के कब्जा धारक भी उपस्थित थे जिनके सामने सीमांकन किया गया। इसके बावजूद अजय कुशवाहा और अर्जुन दास कुशवाहा के द्वारा अपनी भूमि बता कर उक्त भूमि में कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी शिकायत कटनी कलेक्टर एसपी तहसीलदार से भी की गई जिसमे अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। कुठला थाना प्रभारी से शिकायत की गई उनके द्वारा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सिद्धार्थ को कार्रवाई के लिए कहा गया। उनके द्वारा कार्यवाही के दौरान दोनों पक्षकारों से दस्तावेज पेश करने, आपस में समन्वय बनाकर रखने, विवाद ना करने, राजस्व प्रकरण न्यायालय से पूर्ण कराए जाने हेतु दोनों को समझाइश दी गई।
