शासन की योजनाओं का लाभ लेकर उन्नतशील व सम्पन्न बनें – श्रीमति पटेल


विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित

( कटनी )-

21 नवम्बर को विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम मत्स्य विभाग कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत की प्रधान ममता पटेल ने जिले के समस्त विकासखण्ड से आये मछुआ समूहों के सदस्यों व मछुआरों को संबोधित करते हुये कहा कि मछली पालन से जुड़े लोगों के लिये केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही है। इन योजनाओं में 40 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक का अनुदान भी मछृआ कृषकों को प्रदान किया जा रहा है, जो सर्वाधिक है। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर मछुआ पालन से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से मत्स्य पालक अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करें। इस अवसर पर जिला मत्स्य अधिकारी अनीता चौधरी सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और मछुआ कृषक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मछुआ सहकारी समितियों को अनुदान आदेश भी जिला पंचायत प्रधान श्रीमती पटेल व सहायक संचालक मत्स्य श्रीमती चौधरी ने प्रदान किये। जिसमें सितारा मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बहोरीबंद को 25 हजार रुपये, मांझी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित लखापतेरी को 10 हजार रुपये, रुमी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित सलैया को 10 हजार रुपये और बर्मन मछुआ सहकारी समिति मर्यादित अमाड़ी को 13 हजार रुपये के स्वीकृत अनुदान आदेश दिये गये। मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछुआ समूहों व मछुआरों को दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी जिला मत्स्य अधिकारी अनीता चौधरी ने दी। उन्होने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के विषय में जानकारी देते हुये योजना के तहत दी जाने वाली अनुदान सहायता के विषय में भी बताया। इसके साथ ही कृषकों ने भी मत्स्य पालन से जुड़े अपने अनुभवों को कार्यक्रम के माध्यम से साझा किया और आने वाली समस्याओं व उनके निराकरण की जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर सहायक मत्स्य अधिकारी लालजी सिंह चंदेल, गौरी शंकर सोनी, उमेश कुमार तिवारी, मत्स्य निरीक्षक देवेन्द्र कुमार चक्रवर्ती, प्रियंका पटेल एवं अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें