खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने जबलपुर तीरंदाजी अकादमी का किया निरीक्षण

( भोपाल )

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने रानीताल खेल परिसर का दौरा किया। श्रीमती सिंधिया ने म.प्र. राज्य तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण कर प्रशिक्षण ले रहे तीरंदाजी खिलाड़ियों से प्रशिक्षण में मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अकादमी के खिलाड़ियों के लिये ऑनलाइन अध्ययन के लिये स्मार्ट क्लॉस कक्ष के साथ ही अकादमी को और बेहतर बनाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

श्रीमती सिंधिया ने अकादमी के खिलाड़ी अमित कुमार द्वारा जमशेदपुर में चल रही टोक्यो ओलम्पिक के लिये चयन प्रतियोगिता में भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ियों में अपना स्थाना बनाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों से कहा कि खिलाड़ी मेहनत करें, म.प्र. सरकार उनके साथ है, जो खिलाड़ी मेहनत करेगा, म.प्र. सरकार उन्हें कोई कमी नहीं आने देगी। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिये सर्व-सुविधायुक्त, आधुनिक तकनीकों से लैस अधोसंरचना एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षक उपलब्ध है।

खेल मंत्री द्वारा रांझी इंडोर स्टेडियम एवं मिनी स्टेडियम का भी निरीक्षण किया गया तथा शहर में वॉटर स्पोर्ट्स प्रारंभ करने की संभावना व्यक्त की। उन्होंने खेल अधोसंरचनाओं का निरीक्षण कर उन्हें सुदृढ़ बनाने एवं खेलों को विकसित करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री पवन जैन उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें