एडीआर भवन में आयोजित हुआ संविधान दिवस पर कार्यक्रम

( कटनी )

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी अचल कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन में 26 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए0डी0आर भवन कटनी में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संविधान दिवस के 71वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम मनाया गया।

संविधान दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति महोदय द्वारा संविधान की प्रस्तावना का लाइव टेलीकास्ट वाचन में सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं स्टॉफ कर्मचारीगण अधिवक्तागण, पीएलव्ही ने अनुसरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आर.पी. सोनी, संजीव कुमार पाण्डेय, सोनल चौरसिया, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार सोनकर, पल्लवी द्विवेदी, रश्मि वाल्टर, सूर्यप्रकाश शर्मा, दिनेश कुमार नोटिया, इंदुकांत तिवारी, अजय कुमार यदु, अग्नींध्र कुमार द्विवेदी, राघवेन्द्र पटेल, श्रीकृष्ण बुखारिया, अमरीश भारद्वाज आदि न्यायिक अधिकारीगण एवं न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के स्टाफ की मौजूदगी रही। इसी कड़ी में तहसील न्यायालय- बरही, विजयराघवगढ़, ढ़ीमरखेड़ा में भी संविधान दिवस मनाया गया। साथ ही शासकीय तिलक कॉलेज कटनी में भी संविधान दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता मीना सिंह बघेल, पीएलव्ही आराधना तिवारी, रेखा अंजू तिवारी एवं कॉलेज की शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें