शिविर के माध्यम मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता के 46 हितग्राहियो को ऋण का वितरण
( कटनी ) –
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे के निर्देशन मे मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता एवं स्वसहायता समूहो को नगद साख सीमा हेतु बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में इलाहाबाद बैंक खितौली द्वारा जनपद पंचायत बड़वारा मे, बैंक आफ बड़ौदा शाखा इण्ड्रस्ट्रियल एरिया कटनी, इलाहाबाद बैंक पिपरौंध, पंजाब नेशनल बैंक कटनी द्वारा जिला पंचायत सभागार मे ऋण वितरण शिविर का आयोजन हुआ। जिला परियोजना प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शबाना बेगम ने बताया कि शिविर के माध्यम से इलाहाबाद बैंक खितौली द्वारा पथ विक्रेता के 27 प्रकरणों में राशि 2 लाख 70 हजार रुपये तथा जिला पंचायत मे आयोजित शिविर मे इलाहाबाद बैंक पिपरौंध के द्वारा 16 प्रकरणों में 1 लाख 60 हजार तथा 6 स्वसहायता समूहों के नगद साख सीमा 6 लाख रूपये का वितरण किया गया। इसी प्रकार बैंक आफ बड़ौदा शाखा इण्ड्रस्ट्रियल एरिया द्वारा पथ विक्रेता के 3 प्रकरणों में राशि 30 हजार रुपये तथा पंजाब नेशनल बैंक कटनी द्वारा स्वसहायता समूह के 8 प्रकरणों में 8 लाख रुपये का वितरण किया गया। शिविर के माध्यम से मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना के 46 प्रकरणों में 4 लाख 60 हजार एवं 14 स्वसहायता समूहों के नगद साख सीमा राशि 14 लाख का वितरण किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशन मे निरंतर शिविर का आयोजन जिला एवं जनपद स्तर पर आयोजित किया जाकर ऋण का वितरण किया जायेगा। जिलास्तर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गौरव पुष्प एवं शबाना बेगम डीपीएम एनआरएलएम तथा जनपद स्तर पर आयोजित शिविर मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं विकासखण्ड प्रबंधक एनआरएलएम को समन्वयकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है।

