ब्रेकिंग न्यूज़ : समस्या का समाधान न होने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

( बरही )

किसानो ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन – लगाई न्याय की गुहार

प्रदेश के नेता किसानो के प्रति खुले मंचो में चिंता जाहिर किया करते है। जब कही चुनाव नजदीक होता है तब किसानो के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा, किसानो की हर सम्भव मदद की जाएगी और जैसे ही चुनाव समाप्त होता है वैसे ही किसानो को परेशानी झेलने के लिये छोड़ दिया जाता है । पीड़ित किसानो द्वारा अपने जिले के प्रशासन को अपनी पीड़ा लिखकर शासन से मदद की गुहार लगाई जाती है जिन्हें सिर्फ ओर सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगता है।


एक ऐसा ही मामला कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उबरा से सामने आया है, जहां के सैकड़ो किसानों के द्वारा धान खरीदी केंद्र उबरा पंजीयन क्रमांक 906 की खरीदी को ग्राम उबरा में पुनः प्रारंभ करने के लिये अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया है। पीड़ित किसानो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले कांग्रेस नेता संजय बिलौहा द्वारा बताया गया कि उबरा ग्राम के खरीदी केंद को बरही में किया गया है जबकि उबरा ग्राम विजयराघवगढ़ तहसील में आता है न कि बरही में । इसके बाद भी किसानो को परेशान करने के लिए बरही में केंद्र बनाया गया है। ज्ञात हो कि पूर्व में उबरा में ही धान खरीदी केंद्र था और बिना किसी कारण के बरही में कर दिया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में उबरा के किसानो द्वारा ग्राम उबरा में ही अपनी उपज शासन द्वारा ही निर्धारित केंद्र उबरा में विक्रय की जाती थी लेकिन वर्ष 2020 में उक्त खरीदी केंद्र को बरही स्थित हरतला ग्राम के समीपस्थ कर दिया गया है। पीड़ित किसानो द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर न्याय कि गुहार लगाई जा रही है। किसानो ने कहा कि यदि हमारी समस्या का समाधान नही हुआ तो समस्त किसान एकत्रित होकर आमरण अनशन करने के लिये मजबूर हो जायेगे जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें