कटनी जिले को जल्द मिलेगी पासपोर्ट की सुविधा
कटनी जिले को जल्द मिलेगी पासपोर्ट की सुविधा
कटनी। महापौर शंशाक श्रीवास्तव ने कटनी जिले मे पासपोर्ट सुविधा की माँग की। कटनी जिला मध्यप्रदेश का केंद्र विंदु होने के बाद भी पासपोर्ट सुविधाओं से वंचित है । कटनी व्यापारी राजनेता व विदेश शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र तथा हज यात्रियों को भारी मशक्कत करनी पडती है। पासपोर्ट बनवाने के लिए अन्य नगरों तक जाने आने मे पैसो के साथ साथ समय भी अधिक लगता है । इन सभी समस्याओं को देखते हुए कटनी महापौर ने खजुराहो सांसद बीडी शर्मा को पत्र लिखकर पासपोर्ट सुविधा की माँग की है । श्री श्रीवास्तव ने अपने पत्र मे सांसद महोदय को अवगत कराते हुए कहा है कि कटनी व्यवसायिक क्षेत्र होने के कारण व्यापारियों को देश विदेश यात्रा करने के लिए तथा छात्रों को अच्छी शिक्षा के लिए विदेश जाने मे पासपोर्ट बनवाने मे भारी परेशानी होती है। ज्ञात हो की सांसद महोदय ने पूर्व मे ही महापौर शशांक श्रीवास्तव से मुलाकात के दौरान इस माँग पर अपनी मुहर लगाते हुए विश्वास जताया था तथा कटनी मे पासपोर्ट सुविधा प्रदान कराने की माँग पर सांसद महोदय ने कहा था की शंशाक श्रीवास्तव की मांग जायज है कटनी की यह समस्या छोटी नही मानी जाती यह सुविधा कटनी मे जल्द शुरू की जाएगी। कटनी जिले के प्रथम नागरिक की पहल से कटनी मे भी जल्द यह सुविधा सांसद बीड़ी शर्मा के सहयोग से मिलेगी।
