ब्रेकिंग न्यूज़ – विजयराघवगढ़ विधानसभा के बिरुहली ग्राम पहुंची भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उमाभारती
( बरही ) <
बरही-बिरुहली आगमन पर सुश्री उमा भारती का किया गया भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उमा भारती का चित्रकूट से मैहर होते हुए अमरकंटक की यात्रा के दौरान विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरही बिरुहली मे आगमन हुआ। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी विधायक माननीय संजय सत्येन्द्र पाठक जी के नेतृत्व में बरही, बिरुहली एवं बांधवगढ़ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उमा भारती जी का जोरदार स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।

तत्पश्चात बिरुहली से बांधवगढ़ होकर काफिले के साथ उनका अमरकंटक प्रस्थान हुआ। बिरुहली में सुश्री उमाभारती जी ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं मंडल अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों से मुलाकात भी की।
