ब्रेकिंग न्यूज “हम सभी जनता के सेवक -सेवा भाव से कार्य करें ” : राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल

( अमरपाटन )

राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने किया धान खरीदी केंद्र का शुभारम्भ

मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और अमरपाटन विधायक माननीय रामखेलावन पटेल ने विधानसभा क्षेत्र अमरपाटन के ग्राम मगराज एवम रामगढ़ धान खरीदी केंद्र का उद्दघाटन किया। उन्होनें आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

उन्होँने कहा कि नागरिकों का प्रत्येक कार्य समय सीमा के अंदर ही पूर्ण होना चाहिए। किसी कर्मचारी अथवा अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। हम सभी जनता के सेवक हैं, सेवा भाव से कार्य करें। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें