ब्रेकिंग न्यूज़: स्वच्छता सर्वक्षण 2021 की तैयारियों को लेकर नगर निगम की टीम सक्रिय

( कटनी )

शहर को साफ एवं सुदंर बनानें हेतु चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

कलेक्टर एवं प्रशासक शशि भूषण सिंह एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के कुशल निर्देशन में स्वच्छता सर्वक्षण 2021 की तैयारियों को लेकर नगरनिगम की टीम पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है। निगमायुक्त श्री धाकरे द्वारा रोजाना निगम के अधिकारियों के साथ प्रातःकालीन नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाकर नागरिकों से संवाद के माध्यम से सफाई कार्य में आवशयक सुधार लानें के प्रयासों सहित घरों से निकलनें वाले कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखनें की अपील की जा रही है।
नगर में स्वच्छता बनी रहे, इस हेतु उपायुक्त श्री अशफाक परवेज कुरैशी के मार्गदर्शन में रोजाना दो पालियों में नगर की सार्वजनिक सडको, नाले – नालियों, मुख्य मार्गो, अन्य मार्गो, डिवाईडर, डस्टबिन, कंटेनरों की सफाई का कार्य कराया जाकर नगर के प्रत्येक स्थलों को साफ सुथरा रखनें व निरीक्षण के दौरान किसी भी स्थल पर गंदगी पाये जानें पर तत्काल ही स्थल की सफाई कराये जानें के निर्देष प्रदान किये जा रहे है।

निगम प्रशासन की टीम एवं सहयोगी संस्था द्वारा प्रतिदिन थीम के आधार पर नगर में विशेष सफाई अभियान के साथ ही विभिन्न जागरूकता गतिविधयों का आयोजन कर नागरिकों के मध्य स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।
नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन के निर्देशन में सहयोगी संस्था द्वारा विगत दिवस माधव नगर गेट के पास जनसामान्य एवं दुकानदारों के बीच पहुंचकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए अपनें आसपास के स्थलों में गंदगी न फैलानें, कचरे को अलग- अलग ही डस्टबिन मे रखने व अलग- अलग ही कचरा संग्रहरण वाहन में देनें की अपील की गई।
टाॅयलेट -20 अभियान के तहत नगर के ओडी प्वााइंटों तिलक काॅलेज के पीछे, भट्टा मोहल्ला रेल्वे लाईन, खिरहनी फाटक के पास, मसुरहा घाट, मोहनघाट, रोशन नगर, कैलवारा फाटक, इंद्रानगर में जागरूकता अभियान चलाया जाकर खुले में शौच के लिए आने वाले व्यक्तियों को खुले में शौंच ना जानें के लिये प्रेरित किया जाकर शौंच करनें से फैलनें वाली गंदगी एवं उससे उत्पन्न होनें वली बीमारियों व उसके दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए सामुदायिक शौचालयों का उपयोग करनें के लिये जागरूक किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें