भोपाल गैस त्रासदी की 36वीं बरसी पर होगी सर्वधर्म प्रार्थना सभा

( भोपाल )

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल

भोपाल गैस त्रासदी की 36वीं बरसी पर एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का सूक्ष्म आयोजन किया जा रहा है। बरकतउल्ला भवन (सेन्ट्रल लायब्रेरी) भोपाल में 3 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे से प्रार्थना सभा होगी। प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।

प्रार्थना सभा में दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। विभिन्न धर्म ग्रंथों का पाठ धर्मगुरूओं द्वारा किया जायेगा। दिवंगतों की स्मृति में दो मिनिट की मौन श्रद्धांजलि भी होगी।

श्रद्धांजलि सभा में कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हैण्ड सेनेटाइजर सहित भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन उपस्थित होने वाले आगंतुकों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें