नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत महिला वार्डों के पुनः आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न

( कटनी )

कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी शशि भूषण सिंह के निर्देशन मे नगर निगम क्षेत्र कटनी अंतर्गत अन्य पिछडा वर्ग एवं अनारक्षित महिला वर्ग के लिए वार्डों के पुनः आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मंगलवार को सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सहायक विहीत अधिकारी एसडीएम बलवीर रमन, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे, जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभय मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी डी.के. पासी, तहसीलदार मुनौव्वर खान, संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार राजेश कौशिक सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

नगर निगम कटनी के अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित वर्ग में चक्रानुक्रम रीति से महिलाओं के पुनः आरक्षण के पश्चात नगर निगम कटनी के 45 वार्डों में आरक्षण की स्थिति के अनुसार अनुसूचित जाति के लिये अनारक्षित कुल 6 वार्डों में वार्ड क्रमांक 05, 12, 15, 32, 33 और 43 शामिल हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिये कुल 3 वार्डों में वार्ड क्रमांक 32, 33, 43, अनुसूचित जनजाति के लिये अनारक्षित कुल वार्ड 3 में वार्ड क्रमांक 02, 27 और 29 हैं। अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षत 2 वार्डों में वार्ड क्रमांक 02 और 27 हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित कुल 11 वार्डों में वार्ड क्रमांक 1, 4, 6, 7, 10, 20, 24, 26, 34, 35, 45 हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिये आरक्षित 6 वार्डों में वार्ड क्रमांक 01, 06, 07, 24, 34 और 35 को शामिल किया गया है। इसी प्रकार अनारक्षित वर्ग महिला के लिये आरक्षित कुल 12 वार्डों में वार्ड क्रमांक 03, 13, 14, 16, 17, 18, 19, 22, 30, 38, 40 और 44 को आरक्षित किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें