ब्रेकिंग न्यूज: पं. कन्हैया तिवारी के नेतृत्व में धरना, प्रदर्शन एवं ज्ञापन
( जबलपुर )
पार्षदों पर धारा 34 की कार्रवाई न करने के विरोध में प्रदर्शन
शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पंडित कन्हैया तिवारी के नेतृत्व में शिवसेना छावनी किसान संघ एवं अखिल भारतीय छावनी उत्थान एवं संघर्ष समिति के कार्यकर्ता द्वारा केंट बोर्ड के सामने प्रर्दशन किया गया।
प्रर्दशन की आवाज सुनकर केंट सीईओ ज्ञापन लेने आने लगे जिस पर कन्हैया तिवारी ने उन्हें ज्ञापन देने से मना किया और कहा कि मैं केंट बोर्ड के 4 ग्रेड कर्मचारी को ज्ञापन सौंपूगा, इससे बोर्ड में भगदड़ मच गई की अब क्या होगा। कर्मचारी ज्ञापन लेने से डरते दिखे और शिवसैनिक 4 ग्रेड कर्मचारी को ज्ञापन देने अड़े रहे और तब केंट बोर्ड के सामने धरना प्रदर्शन करने लगे, अंत में प्रर्दशन कर ज्ञापन चस्पा किया गया ।
ज्ञापन मे केंट अध्यक्ष से मांग की गई कि जबलपुर कैंट के वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद सुंदर अग्रवाल पर रक्षा संपदा अधिकारी के दिनांक 17 जुलाई 2020 के प्रतिवेदन पर आज दिनांक तक केंट की धारा 34 की कार्यवाही ना होना नियमों का उल्लंघन है इसलिए शीघ्रता शीघ्र उपरोक्त प्रकरण की जांच कर शीघ्र वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद पद से अलग किया जाए। ज्ञापन पत्र में मांग की गई कि वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद अमित अग्रवाल पर भी सदर मैन रोड में इंदौर सेव भंडार के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर कार्यवाही कर अतिक्रमण मुक्त करें क्योंकि केंट की CBR संख्या 9 , 04/06/2020 एवं 12/06/2020 में संबंधित मुद्दे की पूरी जानकारी वर्णित है इसलिए इस पर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। केंट नियमों के तहत वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद अमित अग्रवाल के अतिक्रमण को तोड़ा जाए एवं उन पर भी धारा 34 की कार्यवाही कर पार्षद पद से मुक्त किया जाए। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 8 के अंतर्गत जेडीए के जो डुप्लेक्स तोड़े गए थे उन डयूपलेक्स को बनाने एवं बेचने वालों पर तथा ठेकेदार पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जबकि हाल ही में लाल स्कूल के सामने इस ठेकेदार की लापरवाही से एक मासूम बच्चे की जान चली गई और केंट थाने में इस घटना पर अपराध भी दर्ज है, फिर भी अनदेखी छावनी परिषद के अधिकारियों की मिलीभगत दर्शाता है, उन पर भी शीघ्रता शीघ्र कार्यवाही कर केंट नियमों का पालन किया जाए ।
पिछले कई दिनों से केंट के पार्षदों के विरुद्ध शिकायतों पर कार्रवाई ना किया जाना इन लोगों से आपकी मिली भगत दर्शाता है जो कि नियम विरुद्ध है और आप नियमों का पालन करने एवं करवाने शासकीय पद पर हैं और आपके द्वारा ही स्वयं नियमों का उल्लघंन अपराध को बढ़ावा देता है जिसकी पूर्णरुपेण जवाबदारी आप लोगों की है। जिस प्रकार 24000 मतदाताओं पर एवं सामान्य नागरिक पर आपकी कार्रवाई होती है वैसे ही इन पर भी केंट नियमों के अनुसार कार्रवाई हो। यदि शीघ्र ही इन पार्षदों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो शिवसेना द्वारा धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा। प्रर्दशन करने वालों में पं कन्हैया तिवारी, रवि बैन, तरुण महावर, रवि वर्मा, सचिन कनोजिया, अतुल कनोजिया, भवानी सतनामी, मुकेश पटेल, नंदकिशोर राजपूत, राकेश सोनकर, नंदू भैया सदर, महेश सेन, सुमित यादव इत्यादि शिवसैनिक उपस्थित थे।
