आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के तहत प्रशिक्षुओं का दल भोपाल हुआ रवाना

( कटनी )

कलेक्टर शशिभूषण सिंह के मार्गदर्शन में आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के तहत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं नियोजन के लिये प्रशिक्षण प्राप्त करने मंगलवार को प्रशिक्षुओं का दल भोपाल के क्रेसक्राफ्ट के लिये रवाना किया गया। इस दल में जिले के 32 युवतियों को इलेक्ट्रीशियन, वेयरहाउस, रिटेल आदि ट्रेडों में 6 माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। 32 युवतियों के इस दल में विकासखण्ड विजयराघवगढ़ से 8, बड़वारा से 1, ढीमरखेड़ा से 6, कटनी से 9, बहोरीबंद से 4 तथा रीठी 3 युवतियां शामिल हैं। मंगलवार को जिला परियोजना प्रबंधक शबाना बेगम ने इस दल को हरी झण्डी दिखाकर भोपाल के लिये रवाना किया।

प्रशिक्षुओं को 6 माह के प्रशिक्षण के पूर्ण किये जाने उपरांत प्रतिष्ठित कंपनियों में नियोजन कराया जायेगा। जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार कमलाकर मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एवं आवसीय है। इसका समस्त व्यय शासन द्वारा वहन किया जायेगा। साथ ही आगे भी माह दिसम्बर में पुनः प्रशिक्षणुओं को प्रशिक्षण हेतु भोपाल एवं सागर के लिये भेजा जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें