ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी, जबलपुर के कॉल सेंटर (निदान) का निरीक्षण किया
( भोपाल )
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी, जबलपुर के कॉल सेंटर (निदान) का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कॉल सेंटर पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन सम्बन्धी विसंगतियां पायी। श्री तोमर ने कहा कि शासन द्वारा तय दर से कर्मचारियों को कम वेतन देना कर्मचारियों का शोषण है, यह अमानवीय कृत्य बर्दाश्त योग्य नही है।
श्री सिंह ने वेतन विसंगतियों को लेकर दोषियों पर कार्यवाही हेतु प्रबन्ध संचालक को जांच करने एवं समुचित कार्यवाही कर अवगत कराने को निर्देशित किया है।

