नरेन्द्र ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के लिये कलेक्टर को दिया एक माह का वेतन

( कटनी )

बुधवार को एसीसी सीमेन्ट कंपनी में कार्यरत नरेन्द्र सिंह ने अपने एक माह का वेतन 34 हजार 40 रुपये की राशि का चैक कलेक्टर शशिभूषण सिंह को सौंपा। यह राशि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के लिये नरेन्द्र सिंह द्वारा कलेक्टर को प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की संग्रहित दान राशि से शहीद सैनिको के परिजनो के कल्याणार्थ कार्य किये जाते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें