विश्व दिव्यांग दिवस पर पुलिस विभाग ने दिव्यांगों को किया सम्मानितविश्व दिव्यांग दिवस पर पुलिस विभाग ने दिव्यांगों को किया सम्मानित

लखनऊ। पत्रकारपुरम स्थित दिव्यांग टी स्टाल पहुचकर पुलिस SSP लखनऊ कलानिधि नैथानी ने शाल और केक काटकर दिव्यांगों को सम्मानित किया।
चौकी इंचार्ज शालिनी सहाय द्वारा दिव्यांगों को मदद करने पर SSP ने उनकी सराहना की और

प्रशस्ति पत्र देकर चौकी इंचार्ज पत्रकारपुरम शालिनी सहाय को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सीओ गोमतीनगर के साथ गोमतीनगर थाने के एडिशनल SHO और फ़ोर्स मौजूद रही।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने
फ़ोर्स से अपील की कि दिव्यांगों के प्रति पुलिसकर्मी नम्रता लाये । उन्होँने कहा कि दिव्यांगों की सुविधा के लिए थाना चौकी में रैंप बनाने की शुरुआत भी लखनऊ में करेंगे और बीट बुक में बीट में रहने वाले दिव्यांगों की एंट्री कर उनकी मदद करने का भरोसा दिलवाने को कहा ।
एसएसपी ने अपनी पुलिस फोर्स को कहा कि हम सभी लोग दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील हो जाएं और उनकी समय-समय पर सहायता करें और लोगों से भी उनकी सहायता करने के लिए अपील करें जिससे उन्हें कभी महसूस ही ना हो कि वह दिव्यांग हैं इस प्रकार हम समाज को और भी खुशहाल बना सकते हैं

रिपोर्टर : नीरज जैन ,अमित सैनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें