ब्रेकिग न्यूज : रेड रिबन एक्सप्रेस ने नगर भ्रमण कर दी एड्स से बचाव की जानकारी
( विजयराघवगढ़ )
शास. उत्कृष्ट उच्च. माध्य. विद्यालय में विश्व एड्स दिवस का आयोजन
शासन के निर्देशानुसार विश्व एड्स दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 161 के स्वयंसेवकों द्वारा रेड रिबन एक्सप्रेस नगर भ्रमण हेतु चलाई गई । विश्व एड्स दिवस पर लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए सुरक्षा ही बचाव का संदेश पंपलेट वितरण कर दिया गया। एड्स से होने वाली बीमारी एवं बचाव के बारे में छात्रों को कार्यक्रम अधिकारी द्वारा विस्तार से समझाया गया एवं इस जागरूकता को और आगे फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश सोनी एवं छात्रों ने रेड रिबन लगाकर साइकिल रैली निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

