ब्रेकिग न्यूज : प्रशिक्षण में पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना एवं पाक्सो एक्ट की दी गई जानकारी

( कटनी )

महिलाओं एवं बालको के बलात्संग प्रकरणों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा की उपस्थिति में महिलाओं एवं बालको के साथ बलात्संग के प्रकरणों में की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया एवम सेक्सुअल असाल्ट एवीडेंस कलेक्शन किट का डेमो दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिला अभियोजन अधिकारी हनुमंत किशोर शर्मा द्वारा पोक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए विवेचना में की जाने वाली प्रभावी कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश बताये गये।

डॉ अवनीश कुमार जिला वैज्ञानिक अधिकारी कटनी द्वारा जिले के सभी थानों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को को Sexual Assault Evidence Collection-Kit का डेमो देकर SAEC-KIT में पायी गयी सामग्री के उपयोग एवं पेकिंग प्रकिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी और एक-एक किट समस्त थानो को प्रदाय की गयी। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देने के पूर्व ग्लब्स एवं मास्क प्रदाय कर सेनेटाइज़ कर प्रशिक्षण हाल में प्रवेश दिया जा कर प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रक्षित निरीक्षक लवली सोनी एवम सूबेदार मोनिका खडसे द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें