ब्रेकिंग न्यूज : भारत माता के जय घोष के साथ प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

( बरही )

भाजपा मंडल बरही का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न -मंडल अध्यक्ष केशव यादव ने जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी मण्डल बरही जिला कटनी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग 2020 का अंतिम दिवस का वर्ग सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग 2020 क्रमशः ४ दिसंबर 2020 को प्रातः 9 बजे वर्ग गीत के साथ प्रारंभ हुआ। सत्र का शुभारंभ पूर्व जनपद अध्यक्ष लाल जी मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में श्री उत्तम शर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष) , राजेश गर्ग (पूर्व मंडल अध्यक्ष) , पीताम्बर टोपनानी (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जिला कटनी) , आशुतोष शुक्ला (यशभारत), ललित जायसवाल, हरिशंकर गर्ग एवं अर्पित पोद्दार प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित होकर अपने विषयो पर उद्बोधन देकर मार्गदर्शन दिया।

विषय क्रमशः पिछले छः साल में हुए अन्तोदयी प्रयास ,आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा , सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग , हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन सरंचना में हमारी भूमिका , प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां , विषयों पर सभी वक्ताओं ने अपना विषय सारगर्भित तरीके से रखा। अध्यक्षता क्रमशः बहादुर श्रीवास्तव , पियूष अग्रवाल , हीरालाल मह्तेल ,सुरेश पंडा , माया कोल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । भारतमाता , पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयघोष के साथ सत्र का शुभारंभ हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग का संचालन मंडल के महामंत्री पी ड़ी ताम्रकार ने किया। अंतिम दिवस के प्रक्षिक्षण वर्ग में मंडल के अध्यक्ष केशव यादव, महामंत्री पी डी ताम्रकार, राजेंद्र बागरी, उपाध्यक्ष रामकृष्ण पटेल, माया कोल ,संतोष दुबे नंदू गुप्ता ,सचिन गुप्ता, मनीष गुप्ता डा जगदीश गुप्ता, कुमारिया बाई घूमन दास कोल, गया प्रसाद राय, ,वीरभान यादव , गया कलार, रामभान निगम , अजय सोनी, संजू द्विवेदी ,राजू सोनकर , सुरेश पंडा ,सरमन सोनी, गुड्डा सेन इकबाल पवार छंगाभाईजान , डब्बू त्रिवेदी , मिस्टर गुप्ता ,भाईजान, हरिहर पटेल पप्पू खान ,अजय सोनी पप्पू खान, सरमन सोनी, कैलाश कचेर , दीपक प्रजापति, कामता सोनी , कुलदीप तिवारी सहित 100 लोगो ने प्रशिक्षण में भाग लिया। समापन की घोषणा कर आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष केशव यादव ने किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें