ब्रेकिंग न्यूज़: एसीसी कैमोर में कार्यरत कर्मचारी ने दिया एक माह का वेतन

( कैमोर )

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर नरेंद्र सिंह ने कलेक्टर को सौंपा एक माह के वेतन का चेक

एसीसी कैमोर सीमेंट वर्क्स कैमोर में कार्यरत नरेंद्र सिंह के द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अपने एक माह के वेतन की राशि का चेक कटनी कलेक्टर शशि भूषण सिंह को प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस की संग्रहित राशि से शहीद सैनिकों के परिजनों के कल्याणार्थ कार्य किए जाते हैं।

नरेंद्र सिंह को उनके इस पुनीत कार्य के लिए आर पी के पी इंडिया न्यूज़ के द्वारा उन्हें कैमोर कार्यालय में आमंत्रित कर पुष्प गुच्छ एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद विजयराघवगढ़ तहसील अध्यक्ष आरिफ खान एवं नगर परिषद कैमोर के पूर्व पार्षद कुक्कू मौलाना उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें