नगर निगम में एल.ई.डी के माध्यम से देखा गया स्वच्छता संवाद वर्चुअल कार्यक्रम
( कटनी ) –
स्थानीय विधायक श्री जायसवाल एवं निवर्तमान पार्षदों की रही उपस्थिति
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करनें वाले, राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करनें वाले और गंदगी भारत छोडो अभियान मध्यप्रदेश में बेहतर कार्य करनें वाले प्रदेश के 56 नगरीय निकायों को आज शनिवार को भोपाल में दोपहर 3 बजे से मिंटो हॉल में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कटनी नगर को भी जबलपुर संभाग के अन्तर्गत आनें वाले निकायों में दूसरे सबसे स्वच्छ शहर से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद कैमोर को भी पुरुस्कृत किया गया।
कलेक्टर एवं प्रशासन शशिभूषण सिंह एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में नगर निगम कार्यालय परिसर में दोपहर 3 बजे से एल.ई.डी के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने देखा व सुना। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी निकायों, दूरदर्शन एवं वेबकास्ट वेबलिंक के माध्यम से तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी एक साथ प्रसारित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई तथा प्रदेश के नगरीय निकायों को स्वचछता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सागर, सिंगरौली एवं इंदौर जिले के सफाई कर्मियों, अशासकीय संगठनों एवं आवासीय संघों के प्रतिनिधियों से स्वच्छता संवाद किया तथा इस वर्ष भी स्वच्छ सर्वेेक्षण 2021 हेतु ओ.डी.एफ प्लस प्लस की कार्यवाही, सार्वजनिक एवं सुलभ शौचलयों की सफाई, जीरो वेस्ट शहर बनानें के प्रयास कर स्वच्छता के क्षेत्र में ओर अधिक बेहतर प्रदर्शन कर नगर को र्ग्रीन एवं क्लीन बनाकर स्वच्छता में नगर का मान बढानें की बात कही गई।
कार्यक्रम के दौरान मुडवारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, निवर्तमान पार्षद संजय दुबे, कमलेश चौधरी, केशराम विश्वकर्मा, रजनी विष्णु केवट, रेखा सुरेन्द्र बर्मन, कल्लू बाई, भजपा नेता सतीष पटैल सहित निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

