विधायक ने किया 9 लाख की लागत से निर्मित खाद्य गोदाम का लोकार्पण व ग्राम पंचायत भवन का भूमिपूजन
( कटनी ) –
शनिवार को बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय ने रीठी जनपद पंचायत की लालपुरा ग्राम पंचायत में 9 लाख की लागत से निर्मित खाद्य गोदाम का लोकापर्ण एवं मनरेगा एवं पंचपरमेश्वर योजना से 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम पंचायत भवन का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर विधायक श्री पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु हमेशा तत्पर रहूंगा। प्रदेश की सरकार अनेक जन हितैषी योजनाऐं चला रही हैं, उनका लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिले, यह प्रयास होगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

