आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में 4 प्रकरण पंजीबद्ध
( कटनी ) –
जिले में कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशन में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय तथा निमार्ण की रोकथाम के लिये आबकारी विभाग द्वारा सतत् अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि बुधवार 9 दिसम्बर को विशेष अभियान के तहत आबकारी वृत्त कटनी-2 में दल द्वारा कार्यवाही की गई। आबकारी उड़नदस्ता बी टीम की सहायक जिला आबकारी अधिकारी ममता अहिरवार के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में 19.5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1120 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।

साथ ही संबंधितों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के धारा 34(1) के 4 प्रकरण भी पंजीबद्ध किये गए। मौके पर जप्तशुदा महुआ लहान का सैंपल लेकर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में जप्त की गई मदिरा एवं लाहान की अनुमानित राशि लगभग 58 हजार 925 रुपये है।

