फिट इंडिया कैम्पेन के तहत योग तथा मिनी मैराथन का हुआ आयोजन
( कटनी ) –
फिट इंडिया कैम्पेन कार्यक्रम के तहत बुधवार को कटनी जिले की बहोरीबंद एवं रीठी विकासखण्डों में योग तथा मिनी मैराथन गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी विजय भार ने बताया कि बहोरीबंद विकासखण्ड के तेवरी हा0 से0 स्कूल में योग का आयोजन किया गया, जिसमें तेवरी स्कूल के पी0टी0आई0 महेन्द्र ठाकूर ने योग (सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणयाम, और ध्यान) का अभ्यास करवाया। इस दौरान 45 बालक और बालिकाओं ने अपनी सहभागिता की। इसके साथ ही रीठी विकासखण्ड के कैना ग्राम में मिनि मैराथन का अयोजन किया गया। जिसमें 25 बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। दोनो आयोजन कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए शोसल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया गया। इसमे स्वस्थ रहने के स्लोगनो द्वारा बच्चो और उनके अभिभावको को जागरुक किया गया। आयोजन सम्मपन्न करवाने में खेल और युवा कल्याण अधिकारी, शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी, एस0डी0ओ0पी0 स्लीमनाबाद, श्री रोहणी के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देश पर सम्पन्न हुआ। आयोजनांे में अन्य सहयोगी स्काउट गाईड के ललित मिश्रा, प्रभारी प्राचार्य, बहोरीबंद विकासखण्ड के ब्लॉक युवा समन्वयक चेतना झा, रीठी विकासखण्ड के ब्लॉक युवा समन्वयक देवी सिंह मरावी, सलमान अहमद्, मोहित, सतेन्द्र कुमार सिंह, निकिता नामदेव व श्रीकान्त दुबे थे।

