डेयरी एवं केचुआ खाद निर्माण प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कराया गया डेयरी एवं कृषि फॉर्म का अवलोकन

( कटनी ) –

मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन द्वारा आयोजित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र कटनी में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं को डेयरी तथा खाद निर्माण का 10 दिवसीय प्रशिक्षण आरसेटी के प्रबंधक विनोद कुमार जैन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिला प्रशिक्षणार्थियों को नेपियर घाट एवं फसलों का अवलोकन कराया गया। तेवरी के कृषक श्यामनारायण पाण्डे की डेयरी एवं जैविक कृषि फार्म का विजिट भी इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने किया। जहां पर केचुआ खाद निर्माण की सामान्य एवं चार गड्डा विधि की जानकारी दी गई।

पशुशाला प्रबंधन गौमूत्र एकत्रित करने का तरीका, गायों की विभिन्न नस्लें, हरा चारा, पशुआहार, गाय में रोग तथा उपचार तथा टीकाकरण की भी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को बायोगैस संयंत्र, नेपियर घास एवं सब्जियों की खेती का भी अवलोकन कराया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें