राजस्व, नापतौल एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो पेट्रोल पंपो का किया निरीक्षण

मिठाई दुकान एवं डेयरी से लिये सेम्पल

(जबलपुर) कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार आज मंगलवार को तहसीलदार आधारताल रंजना यादव के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य सुरक्षा और नापतौल विभाग की टीम ने आधारताल तहसील के अंतर्गत दो पेट्रोल पंप, एक दूध डेयरी एवं एक मिठाई दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया।तहसीलदार आधारताल रंजना यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रद्दी चौकी स्थित रज्जब अली सुलेमान जी पेट्रोल पम्प और आधारताल चौक के समीप स्थित ओम पेट्रोलियम के नोजल से पेट्रोल आपूर्ति की मात्रा जांची गई। इसी प्रकार सिंह मिठाई भंडार के निरीक्षण के दौरान परीक्षण हेतु मिठाई के तथा बल्हारा डेयरी से दूध के सेम्पल लिए गये।

निरीक्षण की कार्यवाही नाप तौल निरीक्षक आर के ढोके एवं सचिन कुमार सोनी तथा खाद्य सुरक्षा प्रशासन से खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधुरी मिश्रा द्वारा की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें