राजस्व अधिकारियों को सौंपे गए अतिरिक्त कार्य दायित्व, कलेक्‍टर ने जारी किया संशोधित आदेश

(कटनी)  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहोरीबंद एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार मिश्रा के स्थानांतरण एवं जिले से कार्यमुक्त होने के फलस्वरूप कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को उनके मूल कार्य के साथ अतिरिक्त कार्य दायित्व सौंपे हैं।

कलेक्‍टर श्री तिवारी द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्र को स्थापना शाखा एवं विभागीय जांच, एनआईसी, राजस्व मोहर्रिर शाखा एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित कार्य तथा धारणाधिकार (मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना) का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को लोक सूचना अधिकारी (सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005), शिकायत शाखा तथा राष्ट्रीय/राज्य आयोग, लोकायुक्त, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, सीएम मॉनिट एवं स्थानीय शिकायतों से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं। उन्हें सामान्य शाखा, संस्कृति, धर्मस्व, पुरातत्व शाखा तथा शासन से मंडल एवं आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके अतिरिक्त वे सामान्य निर्वाचन के उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा प्रपत्र शाखा के प्रभारी अधिकारी होंगे।

आदेश में लिंक अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी तथा संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी कटनी श्री जीतेन्द्र कुमार पटैल को नामांकित किया गया है।

श्री तिवारी ने जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी आदेशों के शेष प्रावधान यथावत लागू रहेंगे तथा संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें