प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय ने सुरेंद्र त्रिपाठी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

(सतना)  मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र त्रिपाठी के भाई स्व. सुरेंद्र त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मंगलवार को सतना स्थित श्री त्रिपाठी के निज निवास पहुंचकर दिवंगत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन एवं दुखद समय में धैर्य बनाए रखने के लिए संबल प्रदान किया।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर सांसद श्री गणेश सिंह एवं जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें