पोलिंग बूथ में प्रदर्शित होगी फोटो मतदाता सूची
कैमोर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं पर दिनाकं 16/12/2019 से 15/01/2020 तक 10 बजे से 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका नाम मतदाता सूची मे है या नहीं,यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है.यदि कोई गलती है तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं.इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा।
सुधार के साथ ही जोड़े जायेगे नये नाम
नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं:-
(1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो।
(2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या
(3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
या
(4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी।
(आयु18 वर्ष की होनी चाहिए)
(5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
निर्धारित अवधि मे पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे। वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चैक कर लें। यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर बढ़वा लें।।
