एसडीएम, नोडल अधिकारियों ने भी किया खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

कटनी – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार बुधवार को सभी एसडीएम, तहसीलदार और खरीदी केन्द्रों के लिये नियुक्त 102 नोडल अधिकारी अपने-अपने प्रभार के क्षेत्र के खरीदी केन्द्रों के भ्रमण पर रहे। अधिकारियों ने खरीदी केन्द्र पहुंचकर वारदानों की उपलब्धता, परिवहन की स्थिति, किसानों के भुगतान एवं खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

एसडीएम बहोरीबंद रोहित सिसोनिया ने बहोरीबंद क्षेत्र के देवरी खरगवां, देवगांव, बरही केन्द्र का निरीक्षण किया। एसडीएम बलबीर रमन ने कटनी तहसील और बड़वारा, रीठी तहसील के धान खरीदी केन्द्र भजिया, भुड़सा, विलायतकलां, कृषि उपज मण्डी कटनी का निरीक्षण किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें