फिट इंडिया जनजागरूकता अभियान के अन्तर्गत स्काउट गाइड ने सीखे योग के गुण

कटनी – भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय राज्य मुख्यालय भोपाल के आवाहन जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला मुख्य आयुक्त बी.बी. दुबे के निर्देशन में भाारत स्काउट गाइड जिला संघ कटनी द्वारा फिट इंडिया जन जागरूकता अभियान के दौरान बुधवार को योग के महात्व के संवंध में कार्यशाला का आयोजन शा0उत्कृष्ठ उ0मा0वि0 माधव नगर में किया गया। जिसमे विभिन्न विद्यालयो के रोवर रेंजर स्काउट गाइड ने भाग लेकर योग के महत्व के बारे मे जाना एवं समझा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रर्थना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कमिश्नर गाइड एवं प्राचार्य शा.उत्कृष्ठ उ.मा.वि. कटनी विभा श्रीवास्तव, जिला क्रीडा अधिकारी अनूप कुमार डॉगीवाला, जिला खेल अधिकारी विजय भार उपथित रहे। कार्यक्रम मे योगाचार्य राजकिशोर पटेल द्वारा स्काउट गाइड रोवर रेंजर को योग के महत्व के बारे मे बताया एवं गणेश पटेल द्वारा योग के विभिन्य आसन एवं विधाओ का प्रर्दशन कर स्काउट गाइड रोवर रेंजर को समझाया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयो के स्काउट गाइड रोवर रेंजर सहित डी0टी0सी0़ त्रिलोक डेहरिया, शायरा वानो, स्काउट मास्टर अशोक उरमलिया, कुणाल गौतम, रिया कनोजिया, न्यासा दुबे दीपाली साहू, ब्लाक समनवयक वीरेन्द्र पाण्डे, श्रद्वा परोहा सहित विद्यालय समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें