पुलिस थाना कैमोर मे विदाई समारोह आयोजित
पुलिस थाना कैमोर मे विदाई समारोह आयोजित

कैमोर। पुलिस थाना कैमोर मे पदस्थ आरक्षक गणेश दत्त मिश्रा का ट्रांसफर कटनी सिटी कोतवाली में हुआ है । थाना प्रभारी रोहित यादव ने उनके कार्यो की प्रशंसा करते हुये कहा की श्री गणेश जी बहुत ही एनर्जेटिक और सक्रिय इंसान है, उन्होंने जैसा कैमोर में अपना काम किया है उसी तरह वह कटनी सिटी कोतवाली में जाकर भी उतनी ही सक्रियता से काम करेगें । इसी के साथ ही एस आई पांडे जी को रिटायरमेंट की विदाई पार्टी भी दी गई। इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरिओम शर्मा, कैमोर थाना प्रभारी रोहित यादव , नसीम खान , संत कुमार विश्वकर्मा , राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद तहसील अध्यक्ष आरिफ खान ,नगर अध्यक्ष गुलशन चक्रवर्ती सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
