Cricket tournament organized under the auspices of Dhurkot Cricket Club

धूरकोट क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनधूरकोट क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन धूरकोट क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

टीकमगढ़। नगर के निकटवर्ती ग्राम नयाखेरा में बेकल बाबा मैदान में धूरकोट क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मानवीय संवेदना समिति के सचिव मनीराम कठैल उपस्थित रहे। उदघाटन मैच नयाखेरा और बौरी के बीच खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीराम कठैल ने टूर्नामेंट के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और आयोजन के सफल होने की कामना करते हुए कहा कि आयोजन समिति ने मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करके जो सम्मान दिया उसका में सदा आभारी रहूंगा।
उदघाटन के दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष नरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष राजू यादव, कमेन्टर प्रमोद अहिरवार, बी डी यादव, भूपेंद्र यादव, नीरज यादव, संतराम यादव, कमलेश विश्वकर्मा, बाबू यादव, सचिन विश्वकर्मा, सतेंद्र यादव, हरिश्चंद्र अहिरवार सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें