मातृत्व वंदना योजना के तहत हितग्राहियों को मिले निर्धारित समय पर लाभ – कलेक्टर
समय सीमा की बैठक आयोजित
कटनी – सोमवार को समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से आज से ही प्रारंभ किये गये ’’सम्मान अभियान’’, 15 जनवरी को आयोजित होने वाले रोजगार मेले, उपार्जन कार्य, बर्ड फ्लू, सीएम हेल्पलाईन, अन्न उत्सव, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का विस्तार से रिव्यू किया। स्पष्ट लहजे में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करें। विभिन्न विभागों द्वारा चलाये जा रहे अभियानों में उदासीनता ना बरतें। सभी जिम्मेदारी और आपसी सहभागिता से कार्यों को संपादित करें।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का रिव्यू करते हुये कलेक्टर ने कहा कि एैसे प्रकरण, जिनमें अब तक हितग्राहियों के खातों में पैसे नहीं गये हैं, उनके खातों में धनराशि अंतरित करायें। यह योजना नामांतरण, बंटवारा जैसी नहीं है। इसमें हितग्राही को समय पर लाभ दिलाना आवश्यक है। अतः विलंब से इस योजना का लाभ मिलने पर हितग्राही के लिये इसकी महत्वता नहीं रह जाती है।
15 जनवरी को आयोजित होने वाले जिलास्तरीय रोजगार मेले की तैयारियों की जानकारी भी टीएल मीटिंग में कलेक्टर ने ली। उन्होने रोजगार अधिकारी को निर्देशित किया कि प्लेसमेन्ट के लिये आने वाली कंपनियों से बात कर लें। ऑनलाईन प्राप्त फॉर्म्स की स्क्रूटनी कर जितने आवेदन पात्र हों, उन्हें एनआईसी एवं ई-गवर्नेन्स के माध्यम से एसएमएस भी भेजकर जानकारी दें।
उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुये कलेक्टर ने एैसे महत्वपूर्ण केन्द्रों, जहां पर अंतिम दिनों में अधिक उपार्जन होता है, वहां पर नोडल अधिकारी मौजूद रहें और कार्य को गंभीरता पूर्वक मॉनीटर करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता ना हो, यह सुनिश्चित किया जाये। व्यापारियों का धान नहीं आना चाहिये। उपार्जित खाद्यान्न भी गुणवत्तापूर्ण हो, यह भी सुनिश्चित करें।
सीएम हेल्पलाईन के एैसे प्रकरण जिन्हें फोर्सक्लोज के लिये जिला अधिकारियों द्वारा भेजा जाता है, उनका रिव्यू अपने स्तर पर अधिकारी कर लें। संबंधित आवेदक की समस्या का निराकरण होने के बाद भी यदि वह संतुष्ट नहीं होता है या उसकी शिकायत मांग आधारित है, तभी उसे फोर्स क्लोज के लिये भेजें।
बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट रहने और मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश पशुपालन विभाग के अमले को समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिये। उन्होने कहा कि आरआरटी सक्रिय रहे। रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त होने पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत की जाने वाली गतिविधियों की तैयारी अभी से रखें।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने समय सीमा की बैठक में परिवहन विभाग को पुलिस और हेल्थ विभाग को जोड़कर रोड सेफ्टी की दिशा में आईटेस्ट अभियान चलाने के निर्देश दिये। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों को जहां ट्रान्सफार्मर खराब हो रहे हैं, उन्हें रिप्लेस कराने के आदेश भी बैठक में श्री मिश्रा ने दिये। उन्होने कहा कि आपके द्वारा जिन क्षेत्रों में खराब ट्रान्सफार्मर रिप्लेस कर दिये गये हैं, उनकी सूची डीडी एग्री को दे दें। डीडी एग्री अपनी फील्ड टीम से इसका क्रॉस सत्यापन करेंगे।
टाईम लिमिट की बैठक में अन्न उत्सव, समाधान ऑनलाईन, सेन्ट्रल पीजी, उत्तरा सॉफ्टवेयर में दर्ज प्रकरण, सीएम मानिट के प्रकरणों की समीक्षा भी बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने की। इस दौरान बैठक में सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे सहित अन्य विभगाों के अधिकारी मौजूद थे।

