युवा दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित हुईं योगाभ्यस की गतिविधियां

कटनी – 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती, युवा दिवस के अवसर पर कटनी जिले में योगाभ्यास की गतिविधियां आयोजित हुईं। कोविड-19 के कारण इस बार सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम अपने-अपने स्थानों से किया गया। वर्चुअली, ऑनलाइन एवं रेडियो नेटवर्क के माध्यम से जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं नागरिकों ने भी इसमें सहभागिता की।

सूर्य नमस्कार प्रातः 9 बजे से 9.45 तक ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से एक साथ एक संकेत पर किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान के संदेश का भी प्रसारण सुना गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें