शिवसेना अनूपपुर जिला इकाई ने अनुपपुर पुलिस अधीक्षक किरण केरकेट्टा जी से की भालूमाड़ा थाना प्रभारी मनोज दीक्षित के स्थानांतरण की मांग:—

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष मा.श्री राजवीर पनिका जी के निर्देशानुसार तथा शहडोल संभाग प्रमुख मा .श्री दुर्गेश गुप्ता जी के आदेश पर जिला प्रमुख पवन पटेल जी ने दिनांक 17/12/19 को अनुपपुर पुलिस अधीक्षक किरण केरकेट्टा जी को ज्ञापन सौंपा एवं अवगत करवाया की थाना प्रभारी भालूमाड़ा की गुंडागर्दी बढ़ते जा रही भालूमाड़ा थाना प्रभारी के द्वारा किसी के भी ऊपर झूठा मामला बना मुकदमा दर्ज किया जा रहा जिससे भालूमाड़ा क्षेत्र की जनता त्रस्त हो चुकी है महोदया जी ऐसे ही दिनांक 15.12.19 को पत्रकार हिमांशु पासी जी के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज कर थाना में बुला कर धमकी दी गई की गई कि तुम्हारी पत्रकारिता निकाल दूंगा जानते नही हो मुझे अभी तुम्हरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है और तुम्हारे ऊपर भी मामला दर्ज होगा मेरे बारे में तुम बहुत लिखते हो न।आज तक डीजल चोरी के मामले में मेरे ऊपर कुछ नही हुआ न ही कुछ होगा। साथ ही हमारे नगर की बेटियां बहुएं और माता अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं ऐसे कई मामले पूर्व में हुए है कि थाना प्रभारी महोदय द्वारा उनकी शिकायत तक नहीं लिखी गई और न्याय की गुहार लगाई न्याय न मिलने पर मजबूर होकर हमारी बहन साधना विश्वकर्मा ने 13 अप्रैल 2019 को आत्महत्या कर ली। दिनांक 26.11.19 को ससुराल के द्वारा दहेज की मांग को लेकर हुई मारपीट की प्रताड़ना के बाद भालूमाड़ा थाने पहुंची पीड़िता पूजा जयसवाल ने थाना प्रभारी को पूरी घटना बताया जिस पर थाना प्रभारी ने पीड़िता की शिकायत न दर्ज कर थाने में करीब एक घंटे बिठाया एवं ससुराल पक्ष को बुला कर समझौता करने को जोर दिया गया पीड़िता के द्वारा लगातार जोर देने पर भी भालूमाड़ा थाना में शिकायत पंजीबद्ध नही किया गया। और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार पर भी झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है जिससे की जाहिर होता है कि थाना प्रभारी भालूमाड़ा अपनी मनमानी पर उतारू हैं। शिवसेना लगातार जनहित के लिए कार्य कर रही है और ऐसे में भालूमाड़ा थाना प्रभारी की मनमानी से त्रस्त आम जन,माताओं और बहनों के साथ हो रहे आत्याचार को लेकर शिवसेना चिंतित है आपसे निवेदन है कि थाना प्रभारी महोदय का स्थानांतरण कहीं और कर नगर की जनता को उनकी मनमानी से निजात दिलाने की कृपा करें। और अगर सात दिनों के भीतर थाना प्रभारी भालूमाड़ा महोदय का स्थानांतरण नहीं होता है तो शिवसेना आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी ज्ञापन सौंपने समय जिला प्रचारक राजा रजक जी, जिला कार्यकारी सदस्य प्रमोद केवट जी ,अनुपपुर नगर प्रभारी अभिषेक तिवारी जी,अनुपपुर नगर प्रमुख प्रभात राठौर जी,कार्तिक केवट जी, निहाल खान जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें