कलेक्टर के निर्देशन में जौरा एसडीएम ने भू-माफिया के विरूद्ध कार्रवाही की गई

( मुरैना )

कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन के निर्देशन में जौरा एसडीएम श्री नीरज शर्मा ने ग्राम मजरा में 2.13 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया। जिसकी कीमत 1 करोड़ बताई गई है। पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों ने भूमि पर बने अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से गुरूवार को ग्राम मजरा में पहाड़ पर सर्वे क्रमांक 455 रकवा 1.10 हेक्टेयर में नरेन्द्र गुर्जर पुत्र सरनाम सिंह एवं नरेन्द्र गुर्जर पुत्र चिरोंजी लाल गुर्जर ने पक्का मकान एवं बाउण्डरीवॉल रकवा 1.05 आरए अनुमानित राशि 75 लाख रूपये बताई है। इसके अलावा वहीं 1.03 हेक्टेयर में रमेश गुर्जर का पक्का मकान एवं बाउण्ड्रीवॉल रकवा 0.63 आरए अनुमानित राशि 25 लाख रूपये बताई गई है। यह शासकीय भूमि को जिला प्रशासन ने मुक्त कराया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें