आर्थिक मदद से रामबाबू को मिला संबल “संभल की दास्तां”

( शिवपुरी )

प्रदेश सरकार की संबल योजना कई परिवारों के लिए सहारा बनी है। पुरानी शिवपुरी के वार्ड 26 निवासी रामबाबू को भी इसके तहत 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि मिली है। इस आर्थिक मदद के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रशासन को धन्यवाद दिया। रामबाबू ने चर्चा करते हुए कहा कि उनके बेटे की मृत्यु होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन शासन प्रशासन ने जिस प्रकार आर्थिक मदद की है उससे हमें अवश्य ही संबल मिला है।
उनका कहना है कि बेटे के गुजरने के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट था। हम परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत मजदूरी कर रहे हैं। ऐसे में अनुग्रह सहायता राशि मिलने से आर्थिक मदद मिली है। इससे कुछ काम धंधा शुरू कर परिवार की गुजर-बसर सही ढंग से हो सकेगी और आगे की राह थोड़ी आसान होगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें