रवि को रोजगार मेले से मिली सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी “खुशियों की दास्तां”
( दतिया )
युवाओं को रोजागर दिलाने में रोजगार मेले काफी सहायक सिद्ध हो रहे है। युवाओं को उनकी योग्यता एवं शारीरिक क्षमता के अनुरूप रोजगार मेलों के माध्यम से निजी कंपनिया विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन कर योग्य उम्मीदवारों को रोजगार प्रदाय कर रही है।
जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय दतिया के सहयोग से जिला मुख्यालय दतिया पर जिला स्तरीय मेले का आयोजन गत दिनों किया गया। जिसमें गुजरात से आई चैकमेंट सिक्योरिटी सर्विसेज अहमदाबाद की कंपनी से सिक्योरिटी गार्ड हेतु युवाओं का साक्षात्कार लेकर चयन किया। दतिया जिले के भदौरिया की खिड़की निवासी अनुसूचित जाति वर्ग के श्री रबी पटवा का चयन सिक्योरिटी गार्ड के रूप में हुआ। वर्तमान में श्री रबी पटवा चैकमेंट सिक्योरिटी सर्विस अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर सेवायें दे रहे है। 10वीं की परीक्षा उर्त्तीण रबी पटवा ने बताया कि परिवार में पिताजी की छोटी से एक दुकान है। इस दुकान से इतनी आमदनी नहीं हो पाती की परिवार का भरण-पोषण ठीक ढ़ंग से हो सके। उन्होंने बताया कि मैं चाहता था कि मुझे रोजगार मिल जाए जिससे मैं परिवार के संचालन में सहयोग कर सकू। समाचार पत्रों के माध्यम से मुझे जानकारी मिली कि 13 जनवरी 2021 को दतिया में रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। जिसमें रोजगार देने हेतु देश के विभिन्न स्थानों से प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भी आ रही है। रबी ने बताया कि 13 जनवरी को रोजगार मेले में जाकर पंजीयन कराया, दस्तावेजों की जांच हुई। जांच उपरांत मेले में साक्षात्कार लिया गया इस प्रकार चैकमेंट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर चयन हुआ। इस पद पर एक सप्ताह पूर्व ज्वाइन कर अहमदाबाद में अपनी सेवायें दे रहे है। उन्होंने बताया कि इस पद पर मुझे 12 हजार रूपये का प्रतिमाह का वेतन भी मिलेगा। रबी का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाकर मेरे जैसे बेरोजगारों को रोजगार मिला है। जिसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं।

