श्योपुर जिले में मलेरिया उन्नमूलन के लिये प्रयास जारी
( श्योपुर )
विजयपुर ब्लॉक के ग्राम ओछापुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरपुर, एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर की मलेरिया लैब का सुपरविजन किया गया है। साथ ही ग्राम लोहसघानी, पार्वती बड़ोदा, बेनीपुरा, मखनापुरा आदि ग्रामों का भ्रमण जिला मलेरिया सलाहकार श्री किरतसिंह कवचे द्वारा बीरपुर, विजयपुर में मलेरिया लेब का एवं ओपीडी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी एवं लैब टेक्नीशियन से चर्चा कर बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। इसलिए सभी की रक्तपट्टी से मलेरिया के जाँच करवाएं क्योकि मलेरिया/डेंगू की प्रतिदिन रिपोर्टिंग की जा रही हैं। antimalarial ड्रग की उपलब्धता प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टोर का वेरिफिकेशन किया गया है। साथ ही कोरोना काल मंे स्वयं की सुरक्षा करने के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकारर ग्रह भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों को मास्क, हैंड्स सैनिटाइजर को हमेशा साथ रखे सामाजिक दूरी बनाकर रखे कोविड-19 के लक्षणों का पता चलने पर अपनी जाँच करवाने आदि जानकारी दी।
साथ ही मच्छरों से बचने के अन्य उपाय जैसे मच्छरों को भगाने वाली क्रीम का शरीर के खुले स्थान पर लेप करें तथा रात को सोने से पहले नीम की पत्तियों का धुँआ करे। पूरी अस्तिन के कपड़े पहने व मच्छरदानी का उपयोग करें तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के उपाय बताएं। पानी से भरे स्थानों में जला हुआ इंजीन का ऑयल डालें या मिट्टी का तेल डालें जिससे मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा सकता है। मरीजों के सर्विलांस कार्य की चर्चा की गई बताया कि कोई बुखार का मरीज मलेरिया की जांच से नहीं छूटना चाहिए ये कार्य अपने अधीनस्थ आशा कार्यकर्ताओं से भी करवाये तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट ले आदि जानकारी दी गई। इसी प्रकार विकासखण्ड विजयपुर में भ्रमण के दौरान मलेरिया टेक्निकल सुपरवाईजर श्री साहिब कुर्रेशी एवं श्री बीके शर्मा जी STLS तथा श्री यश दीक्षित DPS श्योपुर आदि उपस्थित थे।

