Sankalp takes every step that grows with courage and power, near Moksha Mahal – Muni Viranjan Sagar Maharaj

संकल्प साहस व शक्ति से बढ़ता हर कदम मोक्ष महल के निकट ले जाता है — मुनि विरंजन सागर महाराज  Sankalp takes every step that grows with courage and power, near Moksha Mahal - Muni Viranjan Sagar Maharaj

टीकमगढ़। सदगुरुदेव गौशाला मैं 108 श्री विरंजन सागर महाराज मुनि राज सत्संग के सानिध्य में धर्म सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पाद प्रक्षालन एवं दीप प्रज्वलन का स्वभाव सामूहिक रूप से गौशाला समिति स्थानीय क्षेत्रीय समाज एवं सीताराम समिति खरगापुर को प्राप्त हुआ, तदोपरांत शीतकालीन वाचना हेतु स्थानीय एवं क्षेत्रीय महानुभाव एवं पदाधिकारियों द्वारा श्रीफल समर्पित किए गए। धर्म सभा को संबोधित करते हुए पूज्यनीय विरंजन सागर महाराज जी मुनि महाराज ने कहा कि तीन प्रमुख कार्य मानव को निज हाथों से करना चाहिए प्रभु पूजन, गुरु पूजन एवं माता पिता की सेवा। उन्होंने कहा कि मुख्य प्राणियों पर दया भाव रखते हुए उनके उपकार को नहीं भूलना चाहिए जिससे उनके अभिशाप से बचकर विश्व में शांति समर्पित की जा सके जिससे सर्वोपरि दया धर्म का पालन हो सके। उन्होंने सभी को चमड़े से बनी वस्तुओं के उपयोग न करने का संकल्प भी दिलाया । इस अवसर पर श्री हरिराम जी तिवारी अध्यापक द्वारा आचार्य निरंजन सागर जी महाराज द्वारा रचित मूक माटी महाकाव्य पर लिखी गई संक्षेप का  विमोचन किया गया । सभा में पधारे दानदाताओं ने गौशाला के लिए श्री महेश तिवारी चंद्रपुरा द्वारा ₹11000 एवं रजनीश गौतम गौशाला अध्यक्ष के द्वारा ₹11000 एवं अनंत राम राजपूत के द्वारा ₹11000 गौशाला के लिए प्रदान किए गए साथ ही अन्य दाताओं द्वारा धनराशि भेंट की गई इसके उपरांत जिनवाणी स्तुति के बाद सभा का समापन किया गया।

रिपोर्ट: शिवराज सिंह जिला ब्यूरो टीकमगढ़

जिला टीकमगढ़ ब्यूरो शिवराज सिंह की रिपोर्ट

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें