Vijayaraghavgarh MLA Sanjay Satyendra Pathak paid tribute
विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक जी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
साहू एवं अन्य समाज पर अपनी कृपा दृष्टि रखने वाले महान संत गुरुदेव श्री शांतिनाथ जी ने कल उचेहरा में अपनी देह त्याग दी आज उनकी समाधी क्रिया में हजारों लोगों के साथ विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने भी सम्मलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा श्री शांतिनाथ जी का विजयराघवगढ़ की जनता पर अपार स्नेह आशीर्वाद था । आज उनका सभी नश्वर संसार को छोड़ जाना न सिर्फ समाज वरन् मेरे लिए भी एक अपूर्णीय क्षति है । ’’ संत कभी मरा नहीं करते, स्वामी जी ने अपनी नश्वर देह त्यागी है ’’ उनकी आत्मा एवं आशीर्वाद हम लोगो के साथ हमेशा रहेगा उन्होंने विजयराघवगढ़ के ग्राम बंजारी में स्वामी शांतिनाथ जी की प्रतिमा स्थापित करने की भी घोषणा की।
