बेसहारा वृद्ध महिला का सहारा बना प्रशासन व विधिक सेवा प्राधिकरण
( बड़वानी )
जिला प्रशासन के द्वारा वृद्धजनों एवं भिक्षावृत्ति करने, विक्षिप्त जनो, लावारिस लोगों को आश्रय दिया जा रहा है। इस प्रयास में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेटियरो का भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।
पैरालीगल वालेटियर श्रीमती अनिता चोयल के प्रयासों एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्री राजेश गुप्ता एवं अपर जिला सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी के निर्देश पर बड़वानी नगर में घूम रहे एक मंदबुद्धि महिला को वृद्धा आश्रम आशाग्राम पहुंचाकर जहॉ रोटी, पानी की निःशुल्क व्यवस्था करवाई गई। वहीं उसके उपचार की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

