तहसीलदार बुरहानपुर द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया
( बुरहानपुर )
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार तहसीलदार बुरहानपुर श्री मुकेश काशिव द्वारा अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के संबंध में कार्यवाही की गई। तहसीलदार श्री मुकेश काशिव ने बताया कि शराब माफिया श्री कालू पिता बाबूलाल का पासी मोहल्ला (दौलतपुरा) स्थित मकान अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण होने से ढहाया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री राजेश दुबे, नगर निगम इंजीनियर श्री गोपाल महाजन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
