बालिकाओं को दिया गया स्व-रक्षा का प्रशिक्षण

( इन्दौर )

जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहें सेफ सिटी कार्यक्रम के अंतर्गत आज जगजीवन राम नगर स्थित महिला बाल विकास केंद्र में संस्था वसुमित्र द्वारा आत्म रक्षा शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 70 लड़कियां व महिलाएँ उपस्थित थी। इस कार्यक्रम में उन्हें पिन व स्प्रे के माध्यम से स्वरक्षा करना भी बताया गया। कार्यक्रम में पिंक आर्मी से ग्रीष्मा त्रिवेदी, सेल्फ डिफेंस ट्रेनर स्निग्धा मौर्य ने लड़कियों को यह ट्रेनिंग दी। साथ ही परियोजना क्रमांक-6 की परियोजना अधिकारी सुश्री चित्रा यादव व आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पिंकी पारगी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें