Coming of Honorable Computer Baba, Cabinet Minister Status in Madhya Pradesh Government
कैमोर। मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय कम्प्यूटर बाबा के कैमोर आगमन पर राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद मध्यप्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष प्रसाद तिवारी और नगर अध्यक्ष कैमोर गुलशन चक्रवर्ती ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर स्मृति चिन्ह भेट किये। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव श्याम तिवारी , डॉक्टर विपिन तिवारी, शाहिद हुसैन, सुरेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश रावत, शकील खान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी लालजी ताम्रकार, थाना प्रभारी कैमोर रोहित यादव आदि उपस्थित थे ।

