BJP minority front submitted memorandum to the mayor
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने महापौर को सौपा ज्ञापन

कटनी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल के द्वारा कटनी मुस्लिम कब्रिस्तान मार्ग जर्जर रोड एवं मूलभूत सुविधा प्रदान करने की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल द्वारा कटनी महापौर शशांक श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया गया। नगर अध्यक्ष अरशद मंसूरी ने बताया कि वर्ष 2003 से कटनी मुस्लिम कब्रिस्तान मार्ग जर्जर हालत में है जबकि बड़ी संख्या में दलित , ईसाई , मुस्लिम समाज यहाँ निवासरत है और मुस्लिम समाज के लोग अंतिम संस्कार ( सुपुर्द ए खाक) के लिए क़ब्रिस्तान के लिए जाते है। त्योहारों में दशहरा, ईद, बकरीद क्रिसमस , मोहर्रम वह कर्बला शरीफ की जियारत के लिए बड़ी संख्या में लोगों का इसी मार्ग से गुजरना होता है एवं इन त्योहारों में रोड की मरम्मत कराने में प्रशासन का लाखों रुपए व्यय होता है। इन समस्याओं को जल्द ही निराकरण के लिए महापौर शशांक श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया और कहा कि अतिशीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस दौरान इमरान फरीदी, हकीम खान नियाज़ी, कलामुद्दीन, एजाज खान, नाज़िम तंवर आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट : मतीन खान जिला ब्यूरो कटनी
