मिट्टी उत्खनन से डोला ग्रामीण भयभीत कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना

मिट्टी उत्खनन से डोला ग्रामीण भयभीत कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटनामिट्टी उत्खनन से डोला ग्रामीण भयभीत कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना

डोला— हसदेव क्षेत्र की कोलांचल नगरी राजनगर में ओपनकास्ट को खुले हुए तकरीबन बीस वर्ष हो गए जहाँ कोयला उत्पादन के लिए एसईसीएल द्वारा हटाये गए मिट्टी का भंडारण किया गया था उस स्थान पर ऊचाई होने के कारण बिजली की सप्लाई के लिए पोल भी लगाए गए थे लेकिन आज वही न्यू डोला के समीप भंडारण किये गए मिट्टी को जे सी बी द्वारा उत्खनन कर टैक्टर व 909 के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है और ग्रामीणों के बिरोध करने पर अपना रुतवा व धौस दिखाते हुए उत्खनन करने पर उतारू हैं ग्रामीणों ने बताया कि हमारी बस्ती नीचे होने के कारण बरसात के समय मिट्टी के बहाव होने से पूरे बस्ती में मालवा जमा हो जाए करता था जिससे कि बरसात के मौसम में घर से बाहर निकलने में भी तकलीफें हुआ करती है यही नहीं ज्यादा बारिश होने पर पानी के बहाव से पानी सहित मिट्टी घर के अंदर भी प्रवेश होता हैं जिसकी जानकारी हम बस्ती के लोगों द्वारा ग्राम पंचायत डोला सरपंच सचिव को भी दी गई तब कहीं उनके अथक प्रयास के कारण से हमारी बस्ती में सीसी रोड का निर्माण हो सका आज वही जब सीसी रोड पर भारी-भरकम जेसीबी ट्रैक्टर, 909 व बड़े वाहनों से मिट्टी का परिवहन किया जाता है तो हम लोगों द्वारा इसका विरोध भी किया गया लेकिन वही मिट्टी का परिवहन कर रहे मोटर मालिकों द्वारा हमसे जोर जबरजस्ती कर हमें दरकिनार करते हुए मिट्टी का उत्खनन व परिवहन कर रहे हैं ।

मिट्टी के उत्खनन से झुके इलेक्ट्रिक पोल

जिस जगह से मिट्टी का उठाव हो रहा है उस जगह पर एसईसीएल द्वारा इलेक्ट्रिक पोल लगाए गए हैं जो कि झुकाव की स्थिति में आ चुके हैं जबकि आने वाले बरसात में मिट्टी की कटिंग से गिर सकता हैं लेकिन अगर मिट्टी की कटिंग इसी तरह जारी रहा तो बरसात से पहले ही पोल गिर सकता हैं जिसकी जानकारी लगातार देने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं । इलेक्ट्रिक पोल से बस्तियों में बिजली की सप्लाई दी गई हैं जो आज कई वर्षों से लगे हैं आने वाली घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने शिकायत की लेकिन फिर भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे कि लगातार मिट्टी का उठाव होने से निश्चित ही दुर्घटनाएं घटित हो सकती हैं ।

इनका कहना है

आपके द्वारा जानकारी दी गई है हमारे द्वारा जल्दी अपने इलेक्ट्रीशियन इंजीनियर को भेजकर चेक कराया जाएगा ।

बी एन चौधरी
जी एम हसदेव क्षेत्र

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें