Valsad District Citizens Committee conducts special assembly in support of Citizen Amendment Act (CAA)
वलसाड जिला नागरिक समिति द्वारा नागरिक संशोधन अधिनियम(CAA) के समर्थन मे विशेष सभा का आयोजन संपन्
वलसाड जिलान्तार्गत वलसाड शहर के स्टेडियम रोड के मोधाभाई हाल मे नागरिक संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन विशेष सभा का आयोजन समपन्न हुवा | देश के हितार्थ मे संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किए गए नागरिकता संशोधन कानून (सी ए ए) के समर्थन में धन्यवाद स्वरूप ज्ञापन रैली का आयोजन बड़ी धूमधाम से हुआ | इस कार्यक्रम में पूरे वलसाड जिले की आम जनता व जन-प्रतिनिधियों ने बडे ही हर्षोल्लास के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री श्री अमित शाह के जिंदाबाद के नारे लगाते हुये नागरिकता संशोधन अधिनियम का हाथ ऊपर उठाते हुए समर्थन किए | इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों मे आदिजाति विकास व वनमंत्री रामलाल पाटकर और वलसाड व डाँग जिला सांसद डॉ. के. सी., वलसाड जिला पंचायत अध्यक्ष मणिलाल पटेल, वलसाड तालुका विधायक भरत भाई पटेल , पारडी तालुका विधायक व भाजपा वलसाड जिला अध्यक्ष वलसाड कनुभाई देसाई, धरमपुर तालुका के विधायक अरविंद भाई पटेल और जीआईडीसी के चेयरमैन बलवंत सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे| इस कार्यक्रम में हरे जाति विकास व वन मंत्री रमनभाई पाटकर ने सभा को संबोधित करते हुए आम जनता से अपील की कि आप लोग किसी भी पार्टी के बहकावे में आकर अपने देश का नुकसान ना करें | अपने देश के हित में आप सभी को आगे आने का जरूरत है | 70 वर्षों से विगत कांग्रेस सरकार ने अपने देशका दिवाला निकाल के रख दिया है अपने देश को इतना पीछा कर दिया था कि उसको समुन्नत बनाने में कई वर्षों का समय लग सकता है | काग्रेस की सरकार हमेशा अपने निजी स्वार्थ हेतु कार्य करते रही| देश की जनता की कोई भलाई नहीं की | काग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने देश की जनता, किसान, व्यवसाय व कर्मचारियों का धन नीचोड कर विदेशों में अपने नाम जमा किया | आज जब बुरी तरह फंसती हुई नजर आई आती है तो देश के नागरिकों को भड़काना पारम्भ कर दिया | लेकिन अब देश की जनता जाग चुकी है ऐसे चाटुकर, लोभियों लोगों को सबक सिखायेगी|
